रामपुर

UP: प्रेमी की जाने वाली थी बरात..प्रेमिका फोटो लेकर पहुंची थाने, पंचायत बैठी तो दोनों की तय करनी पड़ी शादी

Connect News 24

UP: Lover marriage procession was about take place... Girlfriend reached police station with photos

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


रामपुर के एक गांव में प्रेमी की बरात जाने की जानकारी मिलने पर प्रेमिका कोतवाली पहुंच गई। उसने प्रेमी के साथ खींचे गए फोटो दिखाए और प्रेमी पर शादी से मुकरने का आरोप लगाया। जब यह बात प्रेमी को पता चला तो उसने आत्महत्या का प्रयास किया। बाद में पंचायत के बाद प्रेमी युगल का रिश्ता तय कर दिया गया।

मसवासी क्षेत्र के एक गांव के युवक का युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों एक ही जाति के हैं। प्रेमी ने प्रेमिका को झांसे में रखा कि वह उसी के साथ शादी करेगा। शनिवार को प्रेमिका को पता चला कि प्रेमी की बरात रविवार के दिन पटवाई क्षेत्र में जाने वाली है तो प्रेमी के साथ खिंचवाए गए फोटो लेकर थाने पहुंच गई।

उसने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उसका प्रेमी शादी से मुकर गया है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक के परिजनों को बुला लिया। इतने में युवक ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, परिजनों ने उसे देख लिया और डॉक्टर के पास ले गए। उसकी हालत ठीक है।

बाद में दोनों पक्ष कोतवाली में जुटे जहां रिश्तेदारों और अन्य लोगों के साथ पंचायत हुई। बाद में दोनों का रिश्ता तय कर दिया गया। इसके चलते रविवार को युवक की बरात नहीं जा सकी।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button