शाहजहाँपुर

UP: राज्यमंत्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों को लेकर अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कही ये बात

Connect News 24

UP government minister targets Akhilesh Yadav over Swami Prasad Maurya remarks

अखिलेश यादव पर राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने साधा निशाना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के देवी-देवताओं पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला। मंत्री ने कहा कि ये बयान स्वामी प्रसाद मौर्य का नहीं बल्कि अखिलेश यादव का है। राज्यमंत्री बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर शाहजहांपुर पहुंचे थे। 

रोजा मंडी स्थित धान केंद्रों के निरीक्षण के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि सपा हमेशा रामभक्तों और कांवड़ियों पर प्रहार करती रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य को जनता नकार चुकी है। बयान का मकसद अखिलेश ही बता सकते हैं। समाजवादी पार्टी वर्ष 2017 और 2022 लगातार हार चुकी है। 

ये भी पढ़ें– UP News: फिर चला बुलडोजर… यहां पांच अवैध कॉलोनियों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई; मची खलबली

इससे पहले पार्टी जनप्रतिनिधियों, जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ राज्यमंत्री ने बैठक की। राज्यमंत्री ने बताया कि जनपद में पर्याप्त धान खरीद हो रही है। किसानों को बुलाया भी जा रहा है। किसान किन्हीं कारणवश पहुंच नहीं पा रहे हैं। हमारी सरकार किसानों की खुशहाली और तरक्की के लिए कार्य कर रही है। सरकार एमएसपी पर ज्यादा से ज्यादा धान खरीद करा रही है। धान खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए, इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button