पीलीभीत

UP News: बरेली-सितारगंज हाईवे बनेगा फोरलेन, नैनीताल तक सफर होगा आसान; यहां बनेंगे बाईपास

Connect News 24

Bareilly Sitarganj highway will become fourlane

प्रस्तावित बरेली-सितारगंज फोरलेन हाईवे
– फोटो : विज्ञप्ति

विस्तार

बरेली-सितारगंज हाईवे को टू लेन से फोरलेन किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने सहमति दे दी है। अब पेड़ काटे जा सकेंगे और सड़क भी बनेगी। फिलहाल सड़क दस मीटर चौड़ी है, जो फोर लेन होने पर 18 मीटर चौड़ी हो जाएगी।

बता दें कि मार्ग बनने से उत्तराखंड से भी जुड़ाव बढ़ेगा तो बरेली, पीलीभीत और ऊधमसिंह नगर को भी फायदा होगा, क्योंकि 70.8 किलोमीटर लंबे हाईवे में 27.75 किलोमीटर हिस्सा बरेली में, 12.40 किलोमीटर हिस्सा ऊधमसिंह नगर में और 30.650 किलोमीटर हिस्सा पीलीभीत में है।

पेड़ काटने की मंजूरी मिली 

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्ययोजना को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने दो दिन पहले नई दिल्ली में हुई बैठक में हरी झंडी दी। इसमें सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ काटने और दूसरे स्थान पर भरपाई के लिए पौधे लगाने पर सहमति बनी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button