UP News: तपते मौसम में जानलेवा हुआ डायरिया, बरेली में छह माह के बच्चे की मौत; जानें लक्षण और बचाव के उपाय

जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती मरीज
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में भीषण गर्मी से डायरिया अब जानलेवा होने लगा है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती छह माह के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा वार्ड प्रभारी ने बच्चे के सीवियर डायरिया से पीड़ित होने की बात कही है। इस साल जिला अस्पताल में डायरिया से यह पहली मौत हुई है।
एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि संजयनगर के छह माह के बच्चे को परिजन बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए लाए थे। स्टाफ ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया था पर उसकी धड़कनें सुस्त पड़ रही थीं। पूरा शरीर ठंडा हो गया था। रक्तचाप भी कम हो गया था। दो घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- Honey Trap: ‘इस धंधे में शामिल हो जाओ, खूब रुपया कमाओगी’, विरोध करने पर युवती से मारपीट की, कपड़े फाड़े
वार्ड स्टाफ के मुताबिक मंगलवार को संजय नगर के कुंवर राम सुबह नौ बजे छह माह के बेटे विराट को लेकर इलाज के लिए पहुंचे थे। जांच में सीवियर डायरिया की पुष्टि हुई। सुबह 11 बजे इलाज के दौरान ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। आशंका जताई कि बच्चा कई दिन से बीमार था। समय से इलाज शुरू होता तो उसकी जान बच सकती थी।



