बदायूं

UP News: इस जिले में बुखार का कहर… 24 घंटे में किशोरी समेत 12 मरीजों की मौत; 240 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

Connect News 24

Fever havoc 12 patients died in last 24 hours in Badaun

बुखार ने ली किशोरी की जान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था व सुस्त कार्यप्रणाली के चलते बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्राइवेट लैबों की जांच में डेंगू की पुष्टि हो रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग डेंगू से मौत होना नहीं मान रहा है। हालांकि मृतकों के परिजन डेंगू से ही जान जाने का दावा कर रहे हैं। 24 घंटे में जिले में 12 और लोगों की बुखार से मौत हो गई। बुखार अब तक 240 लोगों की जान ले चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ छह लोगों की मौत डेंगू से मानी है। जिले में अब तक 408 लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं।

शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली ब्रजवाला (70) वर्ष को कई दिनों से बुखार आ रहा था। निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर डॉक्टर ने जांच के बाद डेंगू होने की पुष्टि की। हालत में कुछ सुधार होने पर परिजन उन्हें घर ले आए। शुक्रवार को अचानक हालत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मई निवासी अवनीश गुप्ता (55) ने बुखार आने पर प्राइवेट लैब में जांच कराई तो डेंगू होने की पुष्टि हुई। परिवार के लोग निजी अस्पताल में उनका इलाज करा रहे थे। बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गई। इसी गांव के रहने वाले विनोद कटिया (52) को सात दिन पहले बुखार आया था। उनका बिसौली में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Bareilly : छह साल की बेटी की गवाही पर मां के हत्यारे पिता और चाचा को उम्रकैद, साथ में जुर्माना

इसी गांव के सोनपाल मौर्य (22) को पांच दिन पहले बुखार आया तो परिवार के लोगों ने उनकी जांच कराई। जांच में डेंगू संक्रमित पाए जाने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात उनकी मौत हो गई। गांव के नेत्रपाल मौर्य (50) बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। वहां बुखार आने के बाद जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार को उनकी भी मौत हो गई।

गांव के ही महावीर वाल्मीकि (54) की डेंगू चपेट में आकर शुक्रवार को जान चली गई। उघैती गर्वी निवासी सत्यपाल के भाई कमल को डेंगू हो गया था। उनका इलाज रुदायन में चल रहा था। वह उनको देखने के लिए रुदायन गए थे। लौटने के बाद सत्यपाल की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया तो जांच में प्लेटलेट्स बहुत कम पाई गईं। इलाज शुरू होने से पहले ही सत्यपाल की मौत हो गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button