बरेली

UP News: बरेली में कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव ने जानी विकास कार्यों की हकीकत, लीलोर झील किनारे लगाए पौधे

Connect News 24

Chief Secretary Durga Shankar Mishra inspected development works in Bareilly

कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र शनिवार को बरेली के आंवला तहसील में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बरेली से मेरी यादें जुड़ी हैं। मैं आंवला में एसडीएम रहा। यहां आने पर यादें ताजा हो गईं। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर कहा कि आज बरेली बदल चुका है। बरेली की पहचान यूपी में हीं नहीं बल्कि देशभर में है। कार्यक्रम में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी मौजूद रहे। 

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र शुक्रवार देर रात आंवला पहुंचे। इफ्को गेस्ट हाउस में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। शनिवार दोपहर को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल के साथ मुख्य सचिव ने लीलोर झील और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री धर्मपाल और मुख्य सचिव ने पौधरोपण किया। इससे पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह और मुख्य सचिव ने गुलड़िया स्थित गौरी शंकर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 

मुख्य सचिव ने कहा कि जनपद में क्या-क्या विकास कार्य हो रहे हैं, इसका निरीक्षण किया है। नाथ नगरी में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। अवैध निर्माणों के सवाल पर मुख्य सचिव ने कहा कि अगर इस तरह की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य सचिव के साथ मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल भी मौजूद रहीं। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button