बरेली

UP News : खूब वायरल हुआ सपा विधायक शहजिल का ये वीडियो, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर को नहीं मिला; लगा दी एफआर

Connect News 24

Police filed FR in the case of SP MLA Shahjil Islam provocative statement

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के इंद्रेश के साथ विधायक शहजिल इस्लाम (चेक शर्ट)
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करके गोलियां चलाने वाला बयान देकर बरेली के भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने पिछली साल देश भर में सनसनी फैला दी थी। विधायक का यह विवादित वीडियो देशभर में वायरल हुआ था। ताज्जुब है कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर को नहीं मिल सका। उन्होंने मामले में एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगा दी है। सूत्र बताते हैं कि इस कारनामे पर विवेचक पर कार्रवाई तय है।

वर्ष 2022 में भोजीपुरा से शहजिल इस्लाम सपा के विधायक बने थे। शहर लौटने पर उनका कई जगह स्वागत किया गया था। वह सपा नेता संजीव सक्सेना के आवास पर गए तो कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच जोशीला संबोधन किया। सीएम योगी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा था कि उनके मुंह से तीखी आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से भी पानी और धुआं नहीं, गोलियां निकलेंगी।

देशभर में चर्चा में रहा था वीडियो

शहजिल के बयान का यह वीडियो राष्ट्रीय स्तर तक वायरल होने से चर्चा में रहा। इसी आधार पर हिंदू युवा वाहिनी के तत्कालीन जिला प्रभारी अनुज वर्मा ने बारादरी थाने में रिपोर्ट करा दी थी। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें- Bareilly: होटल में मंगेतर के साथ ठहरा था युवक, रात में तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत; पुलिस जांच में जुटी

इंस्पेक्टर भरत वर्मा इसकी कर रहे थे। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि भरत वर्मा फरवरी 2023 में एक साल के लिए ट्रेनिंग कॉलेज सीतापुर गए तो इस मामले में एफआर लगा गए। तर्क दिया कि वादी बयान देने नहीं आए। आरोप की पुष्टि के लिए साक्ष्य नहीं मिले।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button