UP News: बरेली जंक्शन पर मालगाड़ी के पहिये पटरी से उतरे, रोजा से बुलाई गई दुर्घटना राहत ट्रेन

मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जंक्शन के मालगोदाम यार्ड में मंगलवार सुबह लूप लाइन पर शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। घटना के बाद शाहजहांपुर के रोजा जंक्शन से दुर्घटना राहत ट्रेन बुलाई गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद डिब्बे के पहियों को पटरी पर लाया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी गठित की गई है।
जानकारी के मुताबिक मालगोदाम यार्ड में लूप लाइन पर सुबह करीब सात बजे कर्मचारी मालगाड़ी में कुछ अन्य डिब्बे जोड़ रहे थे, उसी समय एक डिब्बा पटरी से उतर गया। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरने के कारण कोई भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। घटना की जांच कराई जा रही है।



