बदायूं

UP News: मृत बच्ची को कंबल में लपेटकर पिता को दिया, कहा- ठीक है… घर ले जाओ; डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

Connect News 24

doctor declared the dead baby girl alive and handed over to her father in budaun

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बदायूं के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार शाम मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर ने कंबल में लपेटकर बच्ची परिजनों को दे दी। कहा- ठीक है, घर ले जाओ। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

सिविल लाइंस थाना में रोजगार दफ्तर के पास रहने वाले अमित गुप्ता का कहना है कि उनकी 21 दिन की बेटी प्रीति को बृहस्पतिवार को सर्दी का असर हो गया था। उसे लालपुल स्थित न्यू फैमिली हॉस्पिटल में दिखाया। 

डॉ. जुनैद आलम ने बच्ची को देखा। बताया कि हालत ज्यादा खराब है। मशीन में रखना पड़ेगा। इसके बाद बच्ची को मशीन में रखवा दिया। शाम करीब छह बजे डॉक्टर के कहने पर महिला कर्मचारी बच्ची को कंबल में लपेटकर लाई और कहा कि अब ठीक है घर ले जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Collapse: महज दो घंटे बाद बदला जिंदगी का रुख, दिख न रहा था जीवन का रास्ता; मंजीत की आपबीती

परिजनों ने बच्ची को गोद में लिया और डॉक्टर का हिसाब करने लगे। इसी बीच परिजनों ने देखा कि प्रीति की सांस ही नहीं चल रही है। उसकी मौत हो चुकी थी। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची की मौत के बाद परिवार के लोग अस्पताल में हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button