बरेली

UP Nikay Chunav 2023: बरेली के इस संसदीय क्षेत्र में BJP को करारा झटका, 12 में से सिर्फ 2 सीटों पर मिली जीत

Connect News 24

Amla parliamentary constituency BJP could win only Two out of 12 seats

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने जीती हुईं दो नगर पालिका सीटें गंवा दी। एक नगर पंचायत अध्यक्ष पद भी पार्टी ने गंवा दिया। बाकी सीटों पर भी भाजपा के प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। संसदीय क्षेत्र में बदायूं जिले की भी छह सीटें आती है। यहां सिर्फ दो सीटों पर ही कमल खिल सका। 

अब पार्टी नेता हार की समीक्षा की बात कर रहे हैं और भितरघात को इसकी वजह बता रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं के सभी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया था। उन्होंने भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को भी साथ रखा था। वह दातागंज के गांव ब्रह्मपुरा के ही निवासी हैं। 

यहां पार्टी को सिर्फ एक नगर पालिका और एक नगर पंचायत में ही जीत मिली है। आंवला से धर्मेंद्र कश्यप भाजपा के सांसद भी हैं। आंवला संसदीय क्षेत्र के बरेली में पड़ने वाले हिस्से की पांच में से तीन सीटें भाजपा के पास थीं, इस बार वो भी हाथ से निकल गईं।

आंवला सीट भाजपा के पास थी। इस बार यहां सपा के आबिद अली ने जीत दर्ज की। फरीदपुर में भाजपा की पूनम गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष थीं। इस बार भाजपा ने उनके पति ब्रह्माशंकर गुप्ता को मैदान में उतारा था। उन्हें सपा के शराफत जरी वाला ने चुनाव हरा दिया। फतेहगंज पूर्वी में भाजपा के प्रदीप अग्रवाल पंचायत अध्यक्ष थे। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button