UP Nikay Chunav: …चाहते हो कि कोई आए और कनपटी पर गोली चला कर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया, बोले- आजम खां

आजम खां
– फोटो : एएनआई
विस्तार
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि आप मुझसे, मेरी बीवी-बच्चों और मेरे चाहने वालों से क्या चाहतो हो? ये चाहते हो कि कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया है।
बचा लो आज भी, निजाम ए हिंद और कानून को बचा लो। आपको कुछ नहीं देना है सिर्फ अपने आप को हौसला देना है। जहां रोके जाओ वहीं बैठ जाओ कि आगे बढेंगे, वापस नहीं जाएंगे। वोट डालेंगे, ये हमारा पैदाइशी हक है।
#WATCH आप मुझसे, मेरी बीवी-बच्चों और मेरे चाहने वालों से क्या चाहतो हो? ये चाहते हो कि कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया है। बचा लो आज भी, निजाम ए हिंद और कानून को बचा लो। आपको कुछ नहीं देना है सिर्फ अपने आप को हौसला देना है। जहां रोके जाओ वहीं बैठ… pic.twitter.com/mpfhKLDtfF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2023
गलतफहमी दूर करनी है तो ईमानदारी चुनाव करा कर देख लें -अब्दुल्ला
वहीं, सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं को गलतफहमी हो गई है कि बड़े नेता हो गए हैं। अगर गलफहमी दूर करनी है तो ईमानदारी से चुनाव करा कर देख लें। गलतफहमी के शिकार ये नेता अपना बूथ तक नहीं जीत सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अब पुलिस के डंडों के जोर पर संविदा विधायक बनाए रहे हैं। अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार की रात मिलक और बिलासपुर में निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जुल्म की जो दास्तां हमारी लिखी गई है, हम उससे बच सकते थे, मगर हम बिके नहीं। सियासत के बाजार में हमारी कीमत आज भी बहुत है।