पीलीभीत

UP Nikay Chunav: पीलीभीत में भाजपा ने 13 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला, तीन निवर्तमान चेयरमैन भी शामिल

Connect News 24

BJP expelled 13 rebel leaders from the party in Pilibhit

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने बागी नेताओं को अब पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। पीलीभीत के भाजपा जिलाध्यक्ष ने शनिवार को इसकी सूची जारी कर दी। जिले में तीन निवर्तमान चेयरमैन व एक मंडल उपाध्यक्ष समेत 13 बागी नेताओं को छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित किया गया है।

पीलीभीत नगर पालिका की निवर्तमान चेयरमैन विमला जायसवाल व उनके पति प्रभात जायसवाल का नाम निष्कासित सूची में पहले कॉलम में है। इनके साथ ही अवनेश कौशिक उनकी पत्नी प्रियंका कौशिक भी शामिल हैं। विमला व प्रियंका दोनों ही निर्दलीय उम्मीदार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। 

बीसलपुर और पूरनपुर के नेता भी पार्टी से बाहर 

पूरनपुर के निवर्तमान चेयरमैन प्रदीप कुमार लल्लन को निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भाजपा ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वहीं बीसलपुर से मीतू जायसवाल और उनके पति सचिन जायसवाल एवं नगर मंत्री प्रमोद गुप्ता को भी निष्कासित किया गया है। गुलड़िया भिंडारा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अजय गोयल जो कि जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं एवं चरनजीत सिंह को भी निष्कासित किया गया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button