शाहजहाँपुर

UP Nikay Chunav: शाहजहांपुर शहर में मतदान की रफ्तार सुस्त, देहात क्षेत्र में बरस रहे वोट

Connect News 24

UP Nikay Chunav shahjahanpur nagar nigam voting updates

पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में पहली बार हो रहे महापौर के चुनाव में शहर के मतदाता शुरुआती चार घंटे में अपेक्षाकृत तेजी नहीं दिखा सके। नगर निगम में दो घंटे में महज 17.20 प्रतिशत मतदान ही हो सका। शहर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने अपना वोट डाला। सुरेश कुमार खन्ना सुबह सात बजे ही प्रताप इंक्लेव स्थित बूथ में वोट डालने पहुंच गए थे। 

शाहजहांपुर में नगर निगम के अलावा तीन नगर पालिका तिलहर, पुवायां और जलालाबाद में मतदान हो रहा है। इसके अतिरिक्त आठ नगर पंचायत बंडा, खुटार, निगोही, खुदागंज, कटरा, कलान, अल्हागंज और कांट में वोटिंग हो रही है। 11 बजे तक सबसे अधिक वोटिंग खुटार नगर पंचायत में हुई। यहां पर 30 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button