बदायूं

Budaun News: कार की टक्कर से टेंपो पलटा, चालक समेत छह घायल

Connect News 24

Tempo overturned due to car collision, six injured including driver

उझानी में घायलों के बारे में जानकारी करते चिकित्साधिकारी। संवाद

उझानी बाईपास पर बुधवार की दोपहर हुआ हादसा, तीन लोग घायल, बदायूं रेफर

– एक अन्य हादसे में भाई-बहन समेत बालक लहूलुहान

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। उझानी बाईपास पर तेज रफ्तार कार पीछे से टेंपो में टकरा गई। टक्कर लगते ही सवारियों से भरा टेंपो सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गया। टेंपो चालक और महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।

हादसा बुधवार की दोपहर करीब दो बजे मानकपुर मोड़ के पास हुआ। टेंपो में वरी वाले बाईपास से सवारियों को बैठाकर चालक जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सूरतनगला निवासी अजय कुमार बदायूं के लिए निकला था। करीब आधा किलोमीटर आगे बढ़ते ही पीछे से आई कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा।

टक्कर लगते ही दो सवारियां बाहर निकलकर सड़क पर गिर पड़ीं। इसके बाद टेंपो पलटने से अन्य सवारियां उसके अंदर ही फंसी रह गईं। राहगीरों ने मशक्कत कर सवारियों को बाहर निकाला। राहगीरों ने ही एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। चालक के अलावा सवारियों में मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी दुर्गा (22) और उसकी बहन हनी (18) पुत्री रामवीर, अहीरटोला मोहल्ले के अनिल कुमार (36) और उनकी मां आशा देवी (65), सहसवान के मोहल्ला यकीनपट्टी निवासी नसरीन (40) घायल हो गईं। इनमें हनी, दुर्गा और अनिल को बदायूं रेफर किया गया है।

इसके अलावा बाईपास पर ही जानवर से बचने की कोशिश में बाइक सवार संजरपुर निवासी रजत कुमार (25) फिसल गया। बाइक सवार उसकी बहन शिवानी (34) और शिवानी का पांच वर्षीय बेटा अभि घायल हो गया। अभि का पैर भी टूट गया है। बाइक सवार भाई-बहन बिल्सी क्षेत्र के गांव गढ़ी से लौट रहे थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button