UP: फलस्तीन के लिए चंदा मांग रहा सिपाही, फेसबुक पर लगाया ऐसा स्टेट्स; एक्स पर लोगों ने की डीजीपी से शिकायत

सिपाही ने फेसबुक पर लगाया था स्टेट्स
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस्राइल और फलस्तीन के बीच चल रहे युद्ध में जहां भारत खुलकर इस्राइल के समर्थन में खड़ा हुआ है, वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली का एक सिपाही फलस्तीन के लिए चंदा मांग रहा है। अनुपम तिवारी नाम के शख्स ने इसकी शिकायत एक्स (ट्वीटर) पर की है। बरेली साइबर सेल को इस प्रकरण मामले में जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अनुपम तिवारी ने उत्तर प्रदेश सरकार, यूपी पुलिस और डीजीपी को एक्स पर फोटो टैग किए हैं। एक फोटो में बरेली में तैनात सिपाही सुहेल अंसारी की फेसबुक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट तो दूसरा फेसबुक की स्टोरी पर लगाया गया स्क्रीनशॉट है। इसमें फलस्तीन को सुरक्षित करने की बात कहकर रुपये सीधे आतंकी संगठन को भेजने की बात लिखी है।


