Schools

UP पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर जारी हुआ अपडेट, जानिए कब होंगे रिलीज

Connect News 24

JEECUP 2023 Admit Card To Release Soon: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए ताजा खबर है. इसके मुताबिक यूपीजेईई यानी उत्तर प्रदेश ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल कुछ समय बाद एडमिट कार्ड जारी करेगी. इसके लिए कैंडिडेट्स को अभी और इंतजार करना होगा. इस संबंध में ट्विटर पर जानकारी दी गई है. जिसके अनुसार यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड कुछ समय बाद रिलीज किए जाएंगे. लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार समय-समय पर जेईईसीयूपी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – jeecup.admissions.nic.in.

कब तक आएंगे एडमिट कार्ड

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 16 जुलाई तक जारी होने थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उसके बाद कैंडिडेट्स को लगा कि ये अगले दिन रिलीज होंगे पर ऐसा भी नहीं हुआ. इसे देखते हुए ये कहा जा रहा है कि एडमिट कार्ड रिलीज में डिले हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 26 जुलाई 2023 तक रिलीज हो सकते हैं.

इन डेट्स पर होगा एग्जाम

बता दें कि ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश, डिप्लोमा और फार्मेसी कोर्सेस में प्रवेश के लिए यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा का आयोजन 26, 27, 28, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2023 के दिन करेगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड कंपलसरी है. इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा. इसके साथ ही कैंडिडेट्स को फोटो आईडी भी ले जानी होगी, जिससे वैरीफिकेशन किया जाएगा.

रिलीज होने के बाद ऐसे करें डाउनलोड

  • रिलीज होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jeecup.admissions.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर Latest सेक्शन के अंदर जाएं और JEECUP Admit Card 2023 नाम का जो डाउनलोड लिंक दिखे, उस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करने पर जो पेज खुले उस पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपका यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें. ये भविष्य में काम आएगा. 

यह भी पढ़ें: CBSE ने जारी किए बोर्ड एग्जाम के सैंपल पेपर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button