रामपुर

UP: जयाप्रदा की तलाश में दिल्ली-मुंबई में छापा, नहीं मिली सफलता, 10 जनवरी को फिर होनी है सुनवाई

Connect News 24

Police Raids in Delhi Mumbai in search of Jayaprada

जयाप्रदा
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


पूर्व सांसद जयाप्रदा की पुलिस तलाश नहीं कर पा रही है। पुलिस दिल्ली से लेकर मुंबई तक पूर्व सांसद की तलाश में छापा मार रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव में स्वार और केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों मामले इन दिनों कोर्ट में विचाराधीन हैं। इन मामलों में पिछली कई तारीखों से वह कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं, जिस पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। पिछले दिनों अदालत ने सख्ती करते हुए जयाप्रदा की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस निरीक्षक तैनाती के आदेश जारी किए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button