शाहजहाँपुर

UP Roadways: बरेली रीजन के एसएम के बाद 17 लिपिकों का तबादला, व्यवस्था सुधारने में जुटे एमडी मासूम अली सरवर

Connect News 24

17 roadways clerks transferred amid allegations of corruption in Bareilly

प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोडवेज में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। बसों के इंटन, गियर बॉक्स, पंप बदलने से लेकर डीजल चोरी और बसों के अनुबंध नवीनीकरण के नाम पर घूसखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर परिवहन निगम के नवागत प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने व्यवस्था में फेरबदल शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बरेली रीजन के एसएम संजीव यादव का तबादला गोरखपुर रीजन करने के बाद शनिवार को 17 लिपिकों का तबादला कर दिया गया।

मुख्यालय के आदेश पर शनिवार को आरएम दीपक चौधरी ने तबादलों की सूची जारी कर दी। बदायूं में तैनात वरिष्ठ लिपिक असद कदीर खां को रुहेलखंड डिपो, सूरज मोहन को बरेली डिपो, केसी वर्मा को पीलीभीत और राजेश सक्सेना को रुहेलखंड डिपो भेजा गया है। 

ये भी पढ़ें- बरेली में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार: रात में ड्यूटी की बात कहकर निकलता था घर से, पोल खुली तो पत्नी रह गई दंग

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button