शाहजहाँपुर

UP: सरेराह युवक ने जड़ा थप्पड़… यू-ट्यूबर युवती ने चप्पल से पीटा; भीड़ ने भी जमकर की पिटाई

Connect News 24

Young man slapped in Shahjahanpur YouTuber girl beaten with slippers

युवती ने युवक को पीटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के खंडहर रोड पर एक युवक ने रुपये के लेनदेन के विवाद में यू-ट्यूबर युवती को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद युवती ने आरोपी युवक को चप्पल से जमकर पीटा। आसपास के लोगों ने भी युवक पर हाथ साफ कर दिया। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह यू-ट्यूबर है। उसका तिकोला गांव के रहने वाले मनोज राठौर से परिचय है। मनोज ने यू-ट्यूब पर काम करने के लिए उसको कुछ रुपये दिए थे। युवती के मुताबिक, मनोज के रुपये वह वापस कर चुकी है। 

इसके बावजूद मनोज उससे दो लाख रुपये मांग रहा था। मंगलवार शाम वह किसी काम से जलालाबाद जा रही थी। रास्ते में खंडहर रोड पर स्वामी विवेकानंद एक्स-रे सेंटर के पास मनोज उससे रुपयों का तगादा करने लगा। युवक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। 

वहीं मारपीट होते देखकर आसपास के लोग जुट गए। उन लोगों ने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। युवती ने भी आरोपी को कई चप्पल जड़ दी। पिट रहा युवक थोड़ी देर बाद मौका देखकर भाग गया। युवती ने थाने जाकर आरोपी की शिकायत की। 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button