बरेली

VIDEO : इंडियन ऑयल ने रोडवेज को भेजा पानी-केरोसिन मिला हुआ डीजल, अनलोडिंग के दौरान पकड़ी गई मिलावट

Connect News 24

बरेली में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की ओर से रोडवेज को पानी व केरोसिन मिला हुआ डीजल भेज दिया गया। बरेली डिपो के पंप पर अनलोडिंग के लिए टैंकर का बॉल्व खोला गया तो डीजल की गुणवत्ता पर शक हुआ। जांच में पता लगा कि उसमें केरोसिन और पानी मिला है।

टैंकर को खड़ा कराकर डीजल पंप इंचार्ज अजीत बख्शी ने अधिकारियों को सूचना दी। मंगलवार देर शाम वहां पहुंचे आईओसी के सेल्स मैनेजर स्वप्निल कुमार ने दूसरा टैंकर भेजने की बात कहकर मामला रफादफा कर दिया। हालांकि, केरोसिन कहां से आया, इस सवाल का जवाब आना बाकी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button