बरेली

UP: मंगेतर के नंबर से किसी ने कॉल कर बताया- मार दिया तेरा प्रेमी, सदमे में प्रेमिका ने दे दी जान

Connect News 24

Minor girl commits suicide after false news her boyfriend death in Bareilly

अनामिका का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी इलाके में संजय नगर होली चौराहा निवासी 11वीं की छात्रा अनामिका ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटी का शव देख मां चीख पड़ी। परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद परिवार की सूचना पर पहुंची बारादरी थाना पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच कर रही है।  

अनामिका की मां सरिता ने इंस्पेक्टर को तहरीर देकर बताया कि उनके घर आलोक श्रीवास्तव नाम के युवक का आना जाना था। बेटी से उससे प्यार करती थी। बेटी से आलोक के घरवाले उसकी शादी करना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव रखा था। तब उन्होंने कह दिया कि उनकी बेटी अभी 16 साल की है। उसके बालिग होने पर शादी कर देंगे।  

ये भी पढ़ें- युवती की कॉल पर पहुंचे युवक की बिगड़ी हालत: बहन के देवर से है इश्क, मिलने के बहाने बुलाया… फिर मच गया बवाल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button