UP: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बरेली में साईं मंदिर के महंत ने थाने में दी तहरीर

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बरेली में श्री शिरडी साईं मंदिर के महंत ने सपा नेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया कि सपा नेता ने अपने बयान से हिंदू समाज में फूट डालने का प्रयास किया है। इससे समाज के लोगों को ठेस पहुंची है। महंत ने सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
श्री शिरडी साईं मंदिर के महंत पंडित सुशील कुमार पाठक ने बृहस्पतिवार को बारादरी थाने में तहरीर दी। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि सपा के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कई बार अपने भाषण के माध्यम से हिंदू समाज को आपस में बांटने व लड़ाने का प्रयास किया है, जिससे हिंदू धर्म को मानने वालों की आस्था को ठेस पहुंची है।



