बरेली

UP: जाट रेजिमेंटल सेंटर में सेना कोटा भर्ती के लिए पहले होगा स्पोर्ट्स ट्रायल, फिर मिलेगा मौका; जानें तिथि

Connect News 24

Sports trial will be held first for Army quota recruitment in Jat Regimental Centre Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेडक्वाटर्स कोटा के तहत जाट रेजिमेंटल सेंटर बरेली में अग्निवीर खिलाड़ियों की भर्ती रैली से पहले स्पोर्ट्स ट्रायल होगा। संबंधित कार्यक्रम रक्षा जनसंपर्क कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। संबंधित खिलाड़ियों को दस्तावेज के साथ 30 नवंबर की सुबह पांच बजे जाट गेट पर पहुंचना होगा।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी शांतनु के मुताबिक चार दिसंबर से जाट रेजिमेंटल सेंटर में अग्निवीर खिलाड़ियों की भर्ती रैली प्रस्तावित है। इसके लिए बास्केटबाल, वॉलीबाल, हैंडबाल, बॉक्सिंग, कुश्ती, दौड़ (800 मीटर या ज्यादा) में भर्ती होगी। 

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को स्पोर्ट्स ट्रॉयल 30 नवंबर को सुबह पांच बजे जाट गेट पर पहुंचना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद ट्रायल शुरू होगा। ट्रायल के लिए सिर्फ बीते दो साल में जारी स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट ही मान्य होंगे। प्रतिभागियों की जन्मतिथि 01 अक्टूबर 2002 से 01 अप्रैल 2006 के बीच होनी चाहिए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button