शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 22 दिसंबर को मतदान, प्रचार में जुटे प्रत्याशी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 16 Nov 2023 12:35 AM IST

शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव-2024 के कार्यक्रम की घोषणा पहले ही हो चुकी है। 22 दिसंबर को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना भी हो जाएगी। चुनाव मैदान के संभावित प्रत्याशियों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। बुधवार को भी प्रत्याशियों ने वकीलों के बिस्तरों पर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

घोषित कार्यक्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन के सदस्यों की प्रकाशित मतदाता सूची में दावा और आपत्ति के लिए 16 नवंबर और इनके निस्तारण के लिए 18 नवंबर की तिथि निश्चित की गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 नवंबर को होगा, जिसे 21 नवंबर को बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भेजा जाएगा। जबकि नामांकन के लिए छह दिसंबर को पूर्वाह्न 11 से तीन बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच सात और आठ दिसंबर को होगी। नाम वापसी 12 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 से दो बजे तक होगी। सभी घोषित पदों के लिए 22 दिसंबर को मतदान तथा मतगणना होगी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश वैश्य ने बताया कि वार्षिक चुनाव की बिसात बिछ गई है। हर संभावित प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रचार में जुटा है। चुनाव अधिकारियों की देखरेख में संपन्न होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button