Budaun News: पांच साल रकम हो जाएगी दोगुनी… यह झांसा देकर जालसाज ने भाई-बहन से 2.25 लाख ठगे

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बदायूं के बिसौली कस्बे में किराये पर रहने आए एक व्यक्ति ने भाई-बहन से 2.25 लाख रुपये ठग लिए। उसने भाई-बहन को पांच साल में रुपये दोगुना करने का लालच दिया था। जब भाई-बहन ने पांच साल बाद अपने रुपये मांगे तो उसने 61 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन शेष रुपये नहीं दिए। इस पर पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
बिसौली कस्बे के मोहल्ला होली चौक निवासी रमेश चंद्र सक्सेना का कहना है कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर निवासी सुभाष यादव मौर्य कॉलोनी में भारत सिंह के मकान में किराये पर रहता था। नजदीक में रहने के कारण वह एक-दूसरे को जानते थे।

