रामपुर
UP: जेठ ने पति की हत्यारोपी महिला की गर्दन पर फावड़ा मारा…फिर गोली, बच्चे बोले- ताऊ ने पहले ही कही थी ये बात

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेत की मेड़ के विवाद में कपनेरी गांव में छत्रवती (45) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के जेठ पर है। परिजनों का कहना है कि जेठ कल्याण राय ने गोली मारने से पहले छत्रवती की गर्दन पर फावड़े से भी वार किया था, जिससे उसकी गर्दन कट गई थी। छत्रवती अपने पति की हत्या के आरोप में जेल जा चुकी थी। वहीं मृतका के बच्चों का कहना है कि ताऊ कई बार कह चुके थे कि तुम्हारी मां जेल से तो छूट गई है लेकिन मैं एक न एक दिन बदला लूंगा।

