पीलीभीत

UP: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए जल्द हो पीलीभीत टाइगर रिजर्व की तारबंदी, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Connect News 24

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में आयोजित वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह में शिरकत की। उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग को पीटीआर की फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। 

CM Yogi gave instructions to fencing Pilibhit Tiger Reserve

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सीएम योगी व मंत्रीगण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में वन्यजीव सप्ताह के समापन पर मुस्ताफबाद गेस्ट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए जल्द से जल्द तार फेंसिंग (तारबंदी) कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रोत्साहन और टाइगर रिजर्व की टीम के सफल संरक्षण की ही देन है कि यहां आठ साल में दोगुने से ज्यादा बाघ हो गए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना होने पर कोई आर्थिक मदद नहीं मिलती थी। भाजपा सरकार ने इसे आपदा घोषित किया। अब वन्यजीव के हमले से मौत होने पर परिजनों को पांच लाख रुपये दिए जाते हैं। तार फेंसिंग के लिए पहले ही बजट आवंटित हो चुका है, अब यह काम जल्द पूरा कराना है। 

ये भी पढ़ें- CM Yogi Adityanath: जल, जंगल और जीवन की केमिस्ट्री समझा गए सीएम योगी, देखिए पीलीभीत दौरे की तस्वीरें

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वर्ष 2014 में 25 बाघ थे। डबल इंजन की सरकार के प्रयास से 2022 में यह संख्या 71 पर पहुंच गई। मुख्यमंत्री ने इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। बताया कि प्रदेश में 10 वेटलैंड भी बनाए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button