पीलीभीत

UP: पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र आज से, पहले दिन छात्र करेंगे चूका बीच तक मुफ्त सैर

Connect News 24

Pilibhit Tiger Reserve Tourism season begins

चूका बीच का मुख्य प्रवेश द्वार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के पर्यटन सत्र आज से हो रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम मुस्तफाबाद में रखा गया है। यहां पर पूरनपुर के विधायक पूजन के बाद सत्र का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन स्कूली बच्चों को जंगल सफारी से चूका तक मुफ्त सैर कराई जाएगी। शुभारंभ को लेकर पीटीआर की ओर से तैयारी पूरी कर ली गईं हैं।

देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जून तक चलता है। चूका बीच की जिम्मेदारी वन निगम को दी गई है। वन निगम ने चूका बीच की हटों की मरम्मत और रंगाई-पुताई कर उनको नया रूप दिया है। टाइगर रिजर्व के अधिकारी व कर्मचारियों ने भी इसकी तैयारी कर ली है।

वन निगम की ओर से चूका पर बनी थारू हट और ट्री हट की बुकिंग की जाती है। 15 से 27 नवंबर तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। अभी ऑनलाइन बुकिंग जारी है। बुधवार से शुरू हो रहे पर्यटन सत्र को लेकर मुस्तफाबाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां पर पहले हवन-पूजन किया जाएगा। इसमें विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान को मुख्य अतिथि बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: आवारा कुत्तों ने चार साल के बच्चे को मार डाला, नोच खाया मांस; खेत पर मां के पास जा रहा था मासूम

पूजन के बाद सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। पहले दिन छात्रों को चूका तक मुफ्त सैर कराई जाएगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। बता दें कि पीलीभीत के जंगल को वर्ष 2014 में टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया था। तभी से चूका अपनी सुंदरता से लोगों को लुभा रहा है। यही कारण है कि लगातार सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button