Schools

UPPSC PCS मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, सितंबर महीने की इन तारीखों पर होगा एग्जाम

Connect News 24

UPPSC PCS Mains Exam 2023 Schedule Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेस (पीसीएस) मेन्स एग्जाम 2023 का शेड्यूल रिलीज कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो मुख्य परीक्षा के लिए सेलेक्ट हो गए हों, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं. इसे चेक करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – uppsc.up.nic.in. नोटिस देखने के लिए आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

इन डेट्स पर होगा एग्जाम

यूपीपीएससी की वेबसाइट पर दिए एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन सिंतबर महीने में किया जाएगा. इस महीने की 26 से 29 तारीख के बीच परीक्षा आयोजित होगी. जहां तक एग्जाम की टाइमिंग्स की बात है तो ये दो शिफ्ट में लिया जाएगा. पहली शिफ्ट होगी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर में 2 बजे से शाम 5 बजे तक की.

इतने कैंडिडेट देंगे परीक्षा

बता दें कि यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए कुल 4047 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है. ये सभी मेन एग्जाम देंगे और इसके बाद इन्हें इंटरव्यू भी देना होगा. ये भी जान लें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 254 पद भरे जाएंगे. ये वैकेंसी बहुत से विभागों के लिए हैं.

एग्जाम शेड्यूल देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

इस भर्ती को लेकर जारी हुआ जरूरी नोटिस

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन के पीओ और एसओ पद से संबंधित जरूरी सूचना साझा की गई है. इसके मुताबिक आईबीपीएस के इन पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है. वे कैंडिडेट्स जो आईबीपीएस की इन वैकेंसी के लिए किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे अब आवेदन कर सकते हैं. आईबीपीएस एसओ और पीओ पद पर अप्लाई करने की नई लास्ट डेट 28 अगस्त 2023 है.

यह भी पढ़ें: कॉलेज, यूनिवर्सिटी में होगा चंद्रयान – 3 की लैंडिंग का प्रसारण 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button