पीलीभीत

युवक की मौत पर हंगामा: परिजन बोले- रात में बशीर को ले गई पुलिस, सुबह मिली लाश… पीटकर मार डाला

Connect News 24

Family created ruckus over death of young man in police custody

मोर्चरी पर शव को देखकर रोते-बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक युवक को थाना पुलिस घर से उठाकर ले गई। घरवालों का आरोप है कि रात में पुलिस ने युवक की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह परिजन मोर्चरी हाउस पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

बिलसंडा क्षेत्र के गांव पहाड़गंज निवासी शबाना बेगम ने बताया कि रात में उनके पति बशीर खां उर्फ पहलवान को बरखेड़ा पुलिस थाने ले गई थी। सुबह उनको मौत की सूचना मिली। मृतक के भाई ने बताया कि रात में 20-25 पुलिसवाले अचानक बशीर खां के घर पहुंचे और उसे पीटते हुए घर से ले गई। रास्ते में कई जगह पीटा। सुबह उन्हें सूचना मिली कि बशीर की मौत हो गई, तब वे लोग मोर्चरी पहुंचे। 

ये भी पढ़ें- UP News: त्योहारी सीजन में खर्चे बढ़े, चाइनीज एप से लोन लेकर फंस रहे लोग; आप न करें ये गलती

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button