Schools

UPSC ने निकाली कई पद पर भर्ती, इस दिन से पहले कर लें अप्लाई

Connect News 24

UPSC Jobs 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार आयोग कई पद पर भर्तियां करेगा. इन पद के लिए भर्ती शुरू हो गई है. अभियान के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 अगस्त तय की गई है. उम्मीदवारों को इस अभियान के लिए आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा.

यह भर्ती अभियान कुल 56 पद पर भर्ती करने के लिए चलाया जाएगा. इस अभियान के  जरिए एयरोनॉटिकल ऑफिसर के 26 पद, प्रधान सिविल हाइड्रोग्राफिक अधिकारी के 1 पद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड- II के 20 पद, वैज्ञानिक ‘बी’ के 7 पद और सहायक भूभौतिकीविद् के 2 पद भरे जाएंगे.

पात्रताएं

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अप्लाई करने के लिए सम्बंधित विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए. पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.  

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अभियान के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है. उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर/रुपये/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके कर सकते हैं. बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.

कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: फिर उम्मीदवार होम पेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • स्टेप 4: फिर उम्मीदवार क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें.
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें.
  • स्टेप 6: अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • स्टेप 7: फिर उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें.
  • स्टेप 8: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र डाउनलोड करें.
  • स्टेप 9: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल लें.  

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: राजस्थान के इस विश्वविद्यालय में निकली 358 पद पर भर्ती, 24 जुलाई तक कर लें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button