Schools

Rajasthan HC में स्टेनोग्राफर के पद पर निकली वैकेंसी, 1.5 लाख से ज्यादा है महीने की सैलरी

Connect News 24

Rajasthan HC Stenographer Recruitment 2023: राजस्थान हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पद पर वैकेंसी निकाली है. इन वैकेंसी के लिए आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं. एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होगा 1 अगस्त 2023 के दिन और इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है 30 अगस्त 2023. रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद आवेदन कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 277 पद भरे जाएंगे. इनकी नियुक्ति राजस्थान के बहुत से जिला न्यायालयों में होगी.

इस वेबसाइट से करें अप्लाई

राजस्थान हाईकोर्ट के स्टेनोग्राफर पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको राजस्थान एचसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – hcraj.nic.in. अभी केवल इन भर्तियों के लिए नोटिस रिलीज हुआ है. एप्लीकेशन लिंक दो दिन में एक्टिव होगा. ये भी जान लें कि आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2023 है.

कैसे होगा सेलेक्शन

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसकी तारीख अभी साफ नहीं हुई है. इसके बाद स्किल टेस्ट/इंटरव्यू आयोजित होगा और अंत में डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन किया जाएगा. सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट्स का सेलेक्शन ही फाइनल माना जाएगा.

क्या है पात्रता

इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो. किसी भी स्ट्रीम में पास कैडिडेट आवेदन कर सकते हैं. साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी स्क्रिप्ट में लिखी हिंदी और राजस्थान डायलेक्ट्स की जानकारी होनी चाहिए. इन पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 साल तय की गई है. आरक्षित श्रेणी को छूट मिलेगी.

शुल्क कितना है

इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईबीसी (सीएल) और दूसरे स्टेट के कैंडिडेट्स को 700 रुपये शुल्क देना होगा. ओबीसी, ईबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को 550 रुपये देने होंगे. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी को 450 रुपये शुल्क के रूप में देने होंगे.

सेलेक्ट होने पर पहले दो साल सैलरी फिक्स है जोकि 23,700 रुपये है. इसके बाद महीने के 33,800 रुपये से लेकर 1,06,700 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: आज इस समय जारी होगी NEET UG काउंसलिंग 2023 की फाइनल लिस्ट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button