Schools

RBI में निकली कई पद पर वैकेंसी, इस दिन से पहले कर लें आवेदन

Connect News 24

RBI Jobs 2023: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक सर्विस बोर्ड (RBISB) ने डेटा साइंटिस्ट और अन्य पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. जिनके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक साइट rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. जो कि 11 जुलाई 2023 को समाप्त हो जाएगी. इस अभियान के जरिए कुल 66 पद पर भर्ती की जाएगी.

ये है रिक्ति विवरण

  • डाटा साइंटिस्ट: 3 पद
  • डाटा इंजीनियर: 1 पद
  • डाटा इंजीनियर: 10 पद
  • आईटी सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर- सूचना प्रौद्योगिकी विभाग: 8 पद
  • आईटी प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर – सूचना प्रौद्योगिकी विभाग: 6 पद
  • नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर: 3 पद
  • अर्थशास्त्री (मैक्रोइकोनॉमिक मॉडलिंग): 1 पद
  • डाटा एनालिस्ट: 5 पद
  • एनालिस्ट : 8 पद
  • सीनियर एनालिस्ट: 3 पद
  • आईटी – साइबर सुरक्षा विश्लेषक: 8 पद
  • सलाहकार – लेखा: 3 पद
  • आईटी प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर-सरकारी और बैंक लेखा विभाग: 3 पद
  • कंसल्टेंट – अकाउंटिंग/टैक्स: 1 पद
  • बैंक एनालिस्ट: 1 पद
  • कानूनी: 1 पद
  • आईटी सिस्टम्स और डिजिटल भुगतान: 1 पद

पात्रता मापदंड

उम्मीदवार जो इन पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक साइट पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस अभियान के लिए सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 600 रुपये + 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा. जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये + 18% जीएसटी रखा गया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है.

कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर पर रिक्रूटमेंट टैब पाए जाएं.
  • स्टेप 3: अब उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • स्टेप 4: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें.
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • स्टेप 6: फिर उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • स्टेप 7: अब उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें.
  • स्टेप 8: अंत में उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- ​Railway Jobs 2023: इंडियन रेलवे में होने जा रही असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर भर्तियां, ऐसे कर पाएंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button