वरुण धवन साउथ फिल्म मेकर एटली के साथ करेंगे अगला प्रोजेक्ट, सामने आई फिल्म की रिलीज डेट
Varun Dhawan Film With Atlee: वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘बवाल’ की रिलीज को लेकर बिजी चल रहे हैं. खबर आई है कि अब वरुण अपना अगला प्रोजेक्ट एटली के साथ काम करने जा रहे हैं. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर और प्रोड्यूसर इन दिनों शाहरुख खान के साथ जवान में काम कर रहे हैं और अब उनकी अगली फिल्म वरुण धवन के साथ होगी. हालांकि अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है. वरुण और एटली एक एक्शन से भरपूर फिल्म में काम करने वाले हैं. फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है जिसके मुताबिक फिल्म 31 मई 2024 को रिलीज होगी. जहां एटली शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का निर्देशन कर रहे हैं तो वहीं वे मुराद खेतानी के साथ मिलकर वरुण की फिल्म का निर्माण करेंगे.
VARUN DHAWAN TO STAR IN ATLEE PRESENTATION… 31 MAY 2024 RELEASE… Murad Khetani [Cine1 Studios] and Priya Atlee [A For Apple Studios] join hands for an action-entertainer, which will star #VarunDhawan… Not titled yet [#VD18].
An #Atlee presentation, the film will be directed… pic.twitter.com/SoaQUUWmaZ
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 2, 2023
8 जुलाई को दुबई में लॉन्च होगा बवाल का ट्रेलर
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए भी अपनी अगली अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज का एलान किया है. उससे पहले वरुण बहुत जल्द अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बवाल’ में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. नितेश तिवारी की इस फिल्म में वरुण और जाह्नवी पहली बार स्क्रीन पर एक साथ दिखाई देंगे.

बॉलीवुड लाइफ में छपी एक खबर की मानें तो फिल्म का ट्रेलर 8 जुलाई को दुबई में लॉन्च किया जाएगा. कहा ये भी जा रहा है कि ‘बवाल’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मेकर्स करीब 150-200 फैंस को दुबई लेकर जाएंगे.
अगस्त से शुरू होगी वीडी 18 की शूटिंग
वरुण धवन इन दिनों राज एंड डीके की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. साथ ही उनकी फिल्म बवाल भी 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी. ऐसे में खबर है कि एक्टर एटली के साथ उनकी फिल्म ‘वीडी 18’ की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी.