बरेली

Varun Gandhi: अगले चुनाव के लिए नहीं, अगली पीढ़ी के लिए हो राजनीति, वरुण गांधी ने सरकार पर कसा तंज

Connect News 24

MP Varun Gandhi says Politics should not be for next election, but for next generation

भाजपा सांसद वरुण गांधी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद वरुण गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचे। अमरिया के गांव सुस्वार, करगैना, जोशी कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेताओं को अगले चुनाव के लिए नहीं अगली पीढ़ी के लिए राजनीति करनी चाहिए।

वरुण गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह अंदर तक खाता जा रहा है। आलम यह है कि पोस्टमार्टम कराने के लिए भी रिश्वत देनी पड़ती है। ऐसा तब है जब देश की आजादी के लिए हमारे पुरखों ने कुर्बानियां दी। कोशिश थी कि देश में ऐसा सिस्टम लागू हो जिससे लोग स्वतंत्र होकर तरक्की कर सकें।

उन्होंने कहा कि असल राजनीति वह है जो सेवा का माध्यम बने। राजनीति अगले चुनाव के लिए नहीं अगली पीढ़ी के भविष्य के लिए होनी चाहिए। उन्होंने किसानों, नौजवानों, संविदा कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर चिंता जताई। अपने पिता संजय गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि देश हित के लिए उन्होंने मारुति कंपनी को भी देश के नाम कर दिया था।

सांसद वरुण गांधी ने जनसभाओं के बाद लोगों की समस्याएं भी सुनीं। संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। इससे पहले सांसद वरुण गांधी का बहेड़ी, जहानाबाद, अमरिया, मझोला आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गुलडिया बिथरा में प्रतिनिधि दिलबाग सिंह के घर गए। जहां शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान निजी सचिव कमलकांत, नवीन त्यागी, एडवोकेट एमआर मलिक, रमेश लोधी, प्रमोद पटेल, युद्धिस्टर गंगवार, ललित वर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button