पीलीभीत

वरुण गांधी ने की तारीफ: गांधी परिवार मीठी-मीठी बातें कर वोट नहीं लेता, भाजपा नेता ने सुनाई कहानी

Connect News 24

Varun Gandhi praised Gandhi family says We are not ones who talk sweetly and go away with your votes

भाजपा सांसद वरुण गांधी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गांधी परिवार की तारीफ करते हुए सरकार पर निशाना साधा। वरुण गांधी ने सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम में राजा और एक गायक की कहानी सुनाते हुए कहा कि गांधी परिवार उस किस्म का नहीं है, जो आपसे मीठी-मीठी बातें करके आपका वोट चोरी कर ले। 

सांसद ने कहा कि वह भले कड़वी बात बोलें, लेकिन बोलेंगे हमेशा सच। वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो केवल झूठा ड्रामा करके आपका वोट लेकर चला जाए। सांसद वरुण गांधी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। खमरिया पुल पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। 

इसके बाद सांसद नगर क्षेत्र के राजघाट पार्क, कृष्णालोक व मरौरी ब्लॉक के पीराताल में पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने फलदार पौधे रोपे। इसके बाद सांसद ने ग्राम पीराताल, मोहम्मदगंज, सैजना, गोयल कॉलोनी, महुआ, जमुनिया, इग्घरा आदि ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

बेरोजगारी का मुद्दा उठाया

भाजपा सांसद ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कब तक हमारे बच्चे पलायन कर ईंट भट्ठों पर काम करेंगे। सरकार को इस पर सोचना चाहिए। बड़े-बड़े शहरों, नगरों में रोजगार है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा कुछ नहीं है। सरकार को उद्योगपतियों से निवेदन करना चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कारखाने लगाएं, ताकि यहां के लोगों को काम मिले, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button