Budaun News: कृष्णा काॅलोनी में रखी शिव मंदिर की आधारशिला

उझानी में शिव मंदिर की आधारशिला रखते पूर्व पालिका सदस्य सचिन अग्रवाल। संवाद
उझानी। कृष्णा काॅलोनी में शिव मंदिर निर्माण के लिए सोमवार को आधारशिला रखी गई। पुरोहित ने भूमि पूजन कराया। पूर्व पालिका सदस्य सचिन अग्रवाल ने पूजन करने के बाद आधारशिला रखी। महिलाओं ने संकीर्तन किया।
करीब दो घंटे तक चले धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर बिट्टू सचदेवा, रिंकू मित्तल, राघवेंद्र वर्मा, भूदेव शर्मा, विनोद शर्मा, टिल्लू शर्मा, सुनील शर्मा, अजय मित्तल, किशनचंद्र शर्मा, विपिन माहेश्वरी, अनिकेत वार्ष्णेय मनोज महेश्वरी, शौर्य वर्मा, श्रद्धा वर्मा, अलका वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद