मनोरंजन

वीर दास ने रचा इतिहास, बेस्ट कॉमेडी के लिए जीता इंटरनेशनल एमी पुरस्कार

Connect News 24

International Emmy Award 2023: मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड 2023 में बेस्ट यूनिक कॉमेडी की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. वीर दास को नेटफ़्लिक्स पर स्ट्रीम किये गये शो ‘वीर दास लैंडिंग’ के लिए  एम्मी इंटरनैशनल अवॉर्ड मिल है. ‘वीर दास लैंडिंग’ के साथ ‘डेरी गर्ल्स सीज़न 3’ को भी कॉमेडी के लिए एमी इंटरनैशनल अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया है.  बता दें कि न्यू यॊर्क में  51वां एम्मी इंटरनैशनल अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया था.  

गौरतलब है कि  इससे पहले 2021 में भी वीर दास को उनके कॉमेडी शो ‘टू इंडिया’ के लिए एम्मी इंटरनैशनल अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया था लेकिन तब वो यह अवॉर्ड जीत नहीं पाए थे.  वहीं इस साल ‘दिल्ली क्राइम 2′ (नेटफ्लिक्स) के लिए अभिनेत्री शेफाली शाह और रॉकेट बॉयज़ 2’ (सोनी लिव) के लिए अभि‌नेता जिम सरब को भी इंटरनैशनल एम्मी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था. 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button