Bareilly: सिविल सर्विस की तैयारी कर रही युवती के अश्लील फोटो बनाकर किए वायरल, तनाव में आई पीड़िता

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रही युवती के अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट कराई है। पुलिस अभी तक आरोपी का पता नहीं लगा सकी है।
प्रेमनगर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि वह शादीशुदा है। वह और उसके पति सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। 25 जून को उसके व्हाट्सएप पर उसी का एक फोटो नए नंबर से भेजा गया, जो एडिट कर अश्लील बनाया गया था। वह इससे परेशान हो गई।
ये भी पढ़ें- Uniform Civil Code: फरहत नकवी ने किया UCC का समर्थन, कहा- पीएम मोदी के साथ हैं मुस्लिम महिलाएं
युवती से मांगे रुपये
उसने उस नंबर पर कॉल की तो वो स्विच ऑफ था। इसके बाद आरोपी ने 27 जून को दोबारा अश्लील फोटो बनाकर उसके नंबर पर भेजे। इस बार आरोपी से कॉल पर बात हो सकी तो उसने फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। उसने काफी रुपये की मांग की।



