VIDEO : गन्ने के खेत में अवैध हथियार बनाते हुए आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रिकॉर्ड किया वीडियो
शाहजहांपुर जिले की मीरानपुर कटरा थाना पुलिस ने रविवार को असलहा बनाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गन्ने के खेत के अंदर बैठकर असलहा बना रहा था। पुलिस वीडियो बनाते हुए गन्ने के खेत में गई और शस्त्र बनाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि वह मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटरा से मधुपुरी जाने वाले रास्ते पर खेत में पेड़ के नीचे अवैध शस्त्र बनाए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। वीडियो बनाते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति शस्त्र बनाते हुए मिला। एसपी देहात संजीव बाजपेयी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम यादराम निवासी परशुरामपुर थाना कटरा बताया। उसके पास से चार तमंचे व एक अर्द्धनिर्मित रायफल बरामद हुई। उसने बताया कि तमंचा बनाने में एक हजार रुपये खर्च आता है। तीन हजार रुपये में तमंचा बिक जाता है।



