बरेली
VIDEO : रिश्वत लेते गिरफ्तार अमीन के भाई ने रेस्टोरेंट में घुसकर दूसरे अमीन को पीटा, सीसीटीवी में कैद घटना
बरेली में एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते अमीन रामजी शरण को दो दिन पहले रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। उसे पकड़वाने के शक में तहसील सदर में तैनात उसके अमीन भाई सर्वेश कुमार ने अपने साथी के साथ मिलकर दूसरे अमीन मनोज कुमार सिंह की पिटाई कर दी। कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा भोजनालय में हुई घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।



