बरेली

VIDEO : बरेली में फिर चला बीडीए का बुलडोजर, पहाड़गंज में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी गिराई

Connect News 24

बरेली की महानगर कॉलोनी के पीछे पहाड़गंज में वीरेश गुर्जर कॉलोनी बसा रहे थे। बृहस्पतिवार को बरेली विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता हरीश चौधरी, अवर अभियंता सुनील गुप्ता और एसके सिंह प्रवर्तन दल के साथ पहुंचे। कॉलोनाजइर से मानचित्र मांगा तो वह दे नहीं सका। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ढहा दिया गया। बीडीए वीसी ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट या मकान खरीदते समय कागजों की जांच जरूर कर लें कि वह बीडीए से स्वीकृत है या नहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button