रामपुर
VIDEO : रामपुर के शाहबाद में मिला लहूलुहान शव मिला, हत्या की आशंका, एसपी मौके पर पहुंचे
शाहबाद में कब्रिस्तान के बराबर से मिले रक्तरंजित हालत में शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद एसपी राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी नन्हे (40) पेशे से श्रमिक है। सोमवार सुबह को जाहिदपुर गांव स्थित कब्रिस्तान के पास उसका रक्तरंजित शव मिला। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और विलाप करना शुरू कर दिया।