शाहजहाँपुर
VIDEO : शाहजहांपुर में सड़क पर सांडों की लड़ाई, बुलेट सवार को मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान
शाहजहांपुर में छुट्टा पशु हादसे का सबब बन रहे हैं। शहर से लेकर देहात सड़कों पर छुट्टा पशु घूम रहे हैं, जिनसे टकराकर लोग घायल हो रहे हैं। शुक्रवार को सांडों की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कई सांड सड़क पर लड़ते दिखाई दे रहे हैं। ये सांड लड़ते-लड़ते बुलेट सवार को टक्कर मार देते हैं, जिससे वह सड़क पर गिर जाता है। गनीमत रही कि बाइक सवार के ज्यादा चोट नहीं आई। यह घटना राजघाट पुलिस चौकी के सामने की बताई गई है। वहां मौजूद लोगों ने सांडों की लड़ाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।