Budaun News: अल्पसंख्यक कार्यालय से मिलेंगी मदरसा परीक्षा की अंकतालिकाएं
बदायूं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो खालिद ने सभी मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबधंकों/प्रधानाचार्यों को बताया है कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित अरबी-फ़ारसी परीक्षा-2023 की समस्त कक्षाओं की अंकतालिका/ सहप्रमाण-पत्र ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को प्राप्त हो गए हैं।
यदि किसी छात्र/छात्रा की अंकतालिका/ सहप्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो वह 31 अक्तूबर से पूर्व संबंधित मदरसे के प्रधानाचार्य की ओर से प्रार्थना-पत्र मय छात्र/छात्रा के प्रवेश-पत्र एवं इंटरनेट की अंकतालिका की प्रमाणित छायाप्रति के साथ ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
यदि किसी अंकतालिका/सहप्रमाण-पत्र में किसी भी प्रकार का संशोधन हो तो 31 मार्च 2024 से पूर्व संशोधन संबंधी प्रप्रत्र भरकर कार्यालय में जमा करें। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी। छात्र/छात्राएं अंकतालिका/सहप्रमाण-पत्र अपने मदरसे से प्राप्त कर लें। संवाद