बरेली

VIDEO : बरेली के बहेड़ी में केसर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू, पिछला बकाया न मिलने पर किसानों का हंगामा

Connect News 24

बरेली के बहेड़ी में केसर चीनी मिल का पेराई सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है, लेकिन पहले ही दिन मिल प्रबंधन को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा है। पिछले सत्र का भुगतान न मिलने से आक्रोशित किसान मिल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। पेराई सत्र शुरू होने के बाद सिर्फ तीन ट्रॉली गन्ना की तुलाई हुई है। अन्य ट्रॉलियों को अंदर नहीं जाने दिया। किसानों की मांग है कि मिल प्रबंधन पिछले सत्र का बकाया भुगतान करें, तभी चीनी मिल चलने देंगे।

बता दें कि केस चीनी मिल पर पिछले सत्र का करीब 135 करोड़ रुपया बकाया है। भुगतान के लिए किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी कई बार भुगतान तेज करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी अब तक भुगतान नहीं मिला है। परेशान किसान कई बार चीनी मिल के क्रय केंद्र आसपास की दूसरी चीनी मिलों को देने की मांग कर चुके हैं। मगर उनकी यह बात भी नहीं मानी गई। इसे लेकर किसानों में आक्रोश है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button