शाहजहाँपुर

VIDEO : शाहजहांपुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना, अनुदेशकों ने उठाई 17 हजार मानदेय की मांग

Connect News 24

शाहजहांपुर में प्रांतीय जूनियर हाईस्कूल अनुदेशक संघ की जिला इकाई ने रविवार को 17 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। इस दौरान जोरदार तरीके से प्रदर्शन कर अपनी अपनी आवाज को बुलंद किया।

जिला महामंत्री मोहम्मद शोएब राजपूत के नेतृत्व में धरना में जिले भर के अनुदेशक शामिल हुए। धरनास्थल पर हुई सभा में संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार संविदा विरोधी सरकार है, जिसने सत्ता में आने के बाद हमेशा संविदा कर्मियों के साथ बेहतर व्यवहार नहीं किया है। उनके हक को मारने का काम किया। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी अनुदेशकों को 17000 मानदेय नहीं दिया।

जिला महामंत्री मोहम्मद शोएब राजपूत ने कहा कि सरकार अनुदेशकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हम न्यायपालिका से जीतकर अपना हक वापस लेकर रहेंगे। धरने में संदीप कुमार, संजीत कुमार, विमल,आशीष, बागेश, पवन पांडे, विकास सिंह, सुभाष, अपूर्वा, विनीता, फराह नाज, रिचा, निशा, श्याम, अजय, सुशील भारती उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button