बदायूं

Budaun News: पुलिस करा रही लुटेरों, डकैतों, नकबजनों का सत्यापन

Connect News 24

बदायूं। पुलिस की ओर से जिलेभर में लूट, डकैती, नकबजनी और चोरी में नामजद बदमाशों का सत्यापन कराया जा रहा है। इससे पता चलेगा कि किस मामले में कितने बदमाश नामजद कराए गए थे और कितने प्रकाश में आए थे, इस समय उनकी स्थिति क्या है, कितने जेल में हैं और कितने जमानत पर हैं।

बदमाशों का सत्यापन एक अक्तूबर 2023 से शुरू हुआ है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पिछले पांच साल में लूट, डकैती, नकबजनी और चोरी के मामलों में नामजद व प्रकाश में आए बदमाशों का सत्यापन कराया जा रहा है। हालांकि वैसे तो पिछले पांच साल में सैकड़ों मुकदमे दर्ज हुए हैं और बदमाश जेल भेजे गए हैं, लेकिन इस समय वे कहां हैं और क्या कर रहे हैं, कितने बदमाश जेल में हैं और कितने जमानत पर हैं, इसकी सही जानकारी सत्यापन से मिलेगी। पुलिस का मानना है कि पेशेवर अपराधी नजर में रहने ही चाहिए। सत्यापन से यह भी पता चलेगा कि कितने बदमाश सुधरने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

ये होंगे फायदे

– इन अपराधियों के सत्यापन से पुलिस को सबसे ज्यादा फायदा यह होगा कि एक तो बदमाशों की सक्रियता और असक्रियता पता चलेगी। वह किस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और कहां-कहां अपराध कर रहे हैं। यह भी पता चलेगा। उनकी श्रेणी पता चलेगी, जिससे बड़े अपराधियों को टॉपटेन की सूची में भी शामिल किया जा सकेगा। अगर कोई अगर कोई बदमाश छिपकर घटनाओं को अंजाम दे रहा है। तो सत्यापन के दौरान उसके बारे में भी जानकारी मिलेगी।

– शासन के अनुसार पिछले पांच वर्षों में नामजद और प्रकाश में आए लूट, डकैती, नकबजनी और चोरी जैसे मामलों के बदमाशों का सत्यापन कराया जा रहा है। यह सत्यापन एक अक्तूबर से शुरू हुआ है। सत्यापन के दौरान बदमाशों की सही स्थिति पता चलेगी। इसके अनुसार कार्रवाई की जा सकेगी। – डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button