बरेली
VIDEO : बरेली में पुरानी पेंशन स्कीम के लिए कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज
बरेली में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की ओर से सिंचाई विभाग के परिसर में मंगलवार को कर्मचारियों ने एक बार फिर पुरानी पेंशन स्कीम के लिए आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने नारे लगाते हुए कहा कि पुरानी पेंशन उनका हक है, बुढ़ापे का सहारा है। संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार ने बताया कि अगर पुरानी पेंशन स्कीम के बारे में सरकार ध्यान नहीं देती है तो जनवरी 2024 में उत्तर प्रदेश के तमाम कर्मचारी और शिक्षक लखनऊ में विधानसभा भवन के बाहर जुटेंगे और प्रदर्शन करेंगे।



