बरेली

VIDEO : बरेली के महिला अस्पताल के एसएनसीयू में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बच्चे लेकर भागे तीमारदार

Connect News 24

बरेली के महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। वार्ड में भर्ती बच्चों को लेकर तीमारदार बाहर भागने लगे। अस्पताल में विद्युत मुख्य सप्लाई लाइन बंद करनी पड़ी। इसके बाद लपटें कम हुईं। सूचना मिलते ही डॉक्टर और स्टाफ मौके पर पहुंचा। गनीमत रही है कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जिस समय आग लगी उस समय यूनिट में 11 बच्चे भर्ती थे। दो बच्चों के परिजन निजी अस्पताल गए और बाकी बच्चों सरकारी एंबुलेंस से बदायूं मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कराए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button